हम आपको बतयेगे कि दिन भर में कितनी बार पेशाब करने पर आपका शरीर स्वस्थ रहता है ।और किन वजह से ज्यादा पेशाब आता है ?
आप दिन भर में कितनी बार पेशाब जाते हैं आपने कभी गिना नहीं होगा लेकिन अगर आपको एक दिन में १० से ज्यादा बार जाते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है । जी हां एक्सपर्ट का मानना है कि हर हेल्दी ब्यक्ति को नियमित रूप से लगभग दो घण्टो के बीच में पेशाब जाना चाहिए ।
हमें किन लक्षणों पर डाक्टर से सलाह लेनी की जरूरत है?
सामान्य रूप में पेशाब से हमारे शरीर का बिषाक्त पदार्थ निकल जाता है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
अगर आपके पेशाब का रंग काला हो तो क्या करें?
अगर आपको काला रंग का पेशाब हो रहा है तो आप समझ जाएं कि यह बहुत सारी बिमारियों का कारण है जैसे कि लीवर में संक्रमण , हेपेटाइटिस, ट्यूमर, सिरोसिस या अन्य गम्भीर समस्याओं के कारण हो सकता है । ऐसे लक्षण पर तुरंत डाक्टर से सम्पर्क करें
अगर आपके पेशाब का रंग लाल हो तो क्या करे?
पेशाब का रंग लाल यूरिन में रक्त का होना संकेत है अगर आपको कुछ ऐसा लक्षण दिखें तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें
अगर आपके पेशाब का रंग हल्का पीला है तो इसका क्या मतलब है?
पेशाब का रंग हल्का पीला होना सामान्य बात है और इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं। अगर आपका पेशाब गहरा पीला है तो यह पानी कि कमी को दर्शा रहा है इस स्थिति में आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता है तथा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
बार बार पेशाब आना कैसे रोकें ? समस्या से दिलाते निजात आंवला । घरेलू उपाय।
आंवले बहुत ही गुण होते हैं और बार-२ पेशाब आने की समस्याओं में बहुत ही लाभदायक होता है आप २ चम्मच आंवले के जूस को एक गिलास पानी में डालकर पीएं इससे आपको कुछ दिन के बाद फायदा होगा।
आपने देखा होगा डाक्टर शुगर के मरीजों को पालक खाने की सलाह देते हैं जिसके पीछे का एक कारण यह भी है कि इससे पेशाब आना कम हो जाता है रात के भोजन में पालक का सेवन करें।








Thanks for contacting
Mr.manojmaury9